बीते माह ससुरालियों द्वारा की गई पिटाई से घायल होने वाली 30 वर्षीय रूपा निवासी गांव कोठे मनवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया है। बीते 15 दिनों से सिविल अस्पताल में भर्ती घायल रूपा का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने की सूरत में 30 मई को उनके ससुरालियों ने उसे पीटा था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी।
हमले को करीब पंद्रह दिन बीत गए हैं। परन्तु अब तक पुलिस की ओर से उनके ससुरालियों पर कोई कार्रवाई नर्हीकी है।
सिविल अस्पताल में अपनी बेटी का उपचार करवा रही वृद्ध तारो देवी निवासी गांव गुसाईपुर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के करीब दो साल बाद मारपीट की गई। उनकी मांग है कि दहेज की मांग पर उन्हें घायल करने वालों पर मामला दर्ज किया जाए।