पठानकोट की ओर से प्रधान संतोष महाजन की अध्यक्षता में काली माता मंदिर पठानकोट में तुलसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृति सप्ताह के प्रमुख नरेश अरोड़ा, स्टेट महासचिव मोहन लाल शर्मा खास तौर पर उपस्थित हुए।
इस दौरान संस्था सदस्यों ने तुलसी के पौधे वितरित किये। अध्यक्ष संतोष महाजन ने कहा कि भारत विकास परिषद पांच सूत्रों पर कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज का सर्वांगीण विकास करना है।
उन्होंने कहा कि तुलसी का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है व सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर विपन अरोड़ा स्टेट महासचिव, मोहन लाल शर्मा, आर के महाजन, बी डी शर्मा, प्रोफेसर चक्रवती अशोक, डॉक्टर सुभाष महाजन, कुलदीप गोस्वामी , सुरेंद्र मित्तल, बीआर गुप्ता भी उपस्थित थे।