भाजपा वर्करों ने बताई लोगों को पार्टी की नीतियां

भाजपा वर्करों ने बताई लोगों को पार्टी की नीतियां
चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी वर्करों की ओर से पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत गांव बढ़ोई निचली में मंडल प्रधान रिशी पठानियां के नेतृत्व में भाजपा वर्करों की ओर से विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भारी जनसभा की गई तथा लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के संदर्भ में जानकारी दी गई। एडवोकेट अमरजीत ¨सह ने बताया कि भाजपा वर्करों की ओर से लोगों पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। इस मौके पर एडवोकेट अमरजीत ¨सह, ब्लॉक समिति सदस्य बलदेव ¨सह, प्रकाश ¨सह, बल¨वद्र ¨सह मक्खन, अमन वर्षा, कमला, सोमराज, महेंद्र पाल, सुखदेव ¨सह, दिओल, प्यारा ¨सह, धर्म पाल, विधी चंद, जोगेंद्र पाल, जगीर ¨सह, रणजीत ¨सह आदि ने यह प्रण लिया कि डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश ¨सह बब्बू के नेतृत्व में भाजपा पार्टी की जीत के लिए दिन रात एक किया जायेगा। भाजपा सुजानपुर में इस बार के चुनावों में हैट्रिक बनाएगी।
SOURCE: goo.gl/FJqU24


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *