बॉडी बि¨ल्डग में पवन ने जीता कांस्य
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर निवासी बाडी बिल्डर पवन मल्होत्रा ने लुधियाना में डब्ल्यूडी एबीबीए पंजाब फेडरेशन की ओर से करवाई गई मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न जगहों से भारी संख्या में बाडी बिल्डरों ने विभिन्न किलोग्राम वर्ग में भाग लिया। 65 किलोग्राम वर्ग में पवन मनहोत्रा ने कांस्य पदक प्राप्त कर सुजानपुर को नाम रोशन किया है। उन्हें द्रोणाचार्य मिस्टर एशिया धवन व मिस्टर बर्ल्ड महेश ¨सह की ओर से सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए पवन ने बताया कि वह अब तक दस बार मिस्टर पंजाब का खिताब जीत चुके हैं। 2014 में मिस्टर नार्थ प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीत चुके हैं, वहीं 2015 में वह मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। अब उनका अगला लक्ष्य 11 अप्रैल को गोआ में होने वाली मिस्टर इंडिया की प्रतियोगिता को जीतना हैं, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहें है। इस मौके पर रिक्की ठाकुर उपचेयरमैन पावा, गगन ठाकुर, हनी उपस्थित थे।
congrats pawan malhotra and gud hard work