एसपी कांगड़ा संजीव गांधी के दिशा निर्देशों के अनुसार आज थाना इंदौरा की चौकी ठाकुरद्वारा के तहत हजारों लीटर शराब को नष्ट किया गया। डीएसपी नारकोटिक्स नवदीप ¨सह के नेतृत्व में धर्मशाला से विशेष पुलिस बल व स्थानीय पुलिस ने आज मंड क्षेत्र के गांव फलाई, गगवाल, ठाकुरद्वारा, बरोटा व उलैहड़ियां में दबिश दी गई। पुलिस ने 4 मुकदमे दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने इस दौरान पॉलीबैग्स में छिपाकर रखी गई कच्ची शराब लाहन को ढूंढ निकाला और मौके पर ही नष्ट कर दिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि आज अवैध कच्ची शराब तैयार करने के मामले में सुरेंद्र निवासी गगवाल, पुष्पा निवासी गगवाल, धर्मपाल निवासी फलाइ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि करनैल ¨सह निवासी गगवाल मौके से फरार हो गया हैं, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
