पठानकोट : पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो की ओर से दो नई बाल्वो बसों की डिमांड को मान लिया गया है। अगले महीने राज्य सरकार की ओर से पठानकोट डिपो के बेड़े में दो नई बाल्वो बसें शामिल हो जाएंगी। नई बसें मिलने के पास डिपो में चार बाल्वो हो जाएंगी। डिपो की ओर से दोनों बसों को पठानकोट-दिल्ली वाया चंडीगढ़ रूट पर चलाने की तैयारी भी कर ली गई है। इस बात की पुष्टि पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर सरदार मक्खन ¨सह ने की है। जानकारी के अनुसार पठानकोट डिपो की ओर से बाल्वो बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग पर परिवहन विभाग ने दो बसें मंजूर करते हुए शीघ्र ही नई बसों को भेजने का आदेश जारी किया है। हायर अथॉरिटी से आश्वासन मिलने के बाद स्थानीय डिपो अधिकारियों ने बसों को चलाने के लिए चार ड्राइवरों को इसकी ट्रे¨नग के लिए भेज दिया है। क्योंकि, बाल्वो बसों को चलाने के लिए अधिक ट्रेंड ड्राइवर की जरूरत होती है। दूसरा बसें डिपो में पहुंचने से पहले स्टाफ का ट्रेंड होना जरूरी है। पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर सरदार मक्खन ¨सह का कहना था कि दो बसें पास हो चुकी हैं। अगले महीने दोनों बसें डिपो में पहुंच जाएगी जिसके बाद इन्हें पठानकोट से दिल्ली वाया चंडीगढ़ चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बस की ऑनलाइन बु¨कग भी होगी जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
सायं 7 बजे दिल्ली के लिए चलेगी बाल्वो
परिवहन विभाग की ओर से डिपो को जो दो बसें दी जानी है उसमें एक बस पठानकोट और एक दिल्ली से चलेगी। वर्तमान समय में पठानकोट से सुबह 9:10 बजे चलने वाली बस शाम 7:30 बजे दिल्ली पहुंचती है। जबकि, दिल्ली से शाम 7:13 बजे चलने वाली बस अगले दिन सुबह 5:20 बजे पठानकोट पहुंचती है। नई बस शाम 7 बजे दिल्ली के लिए चलने के बाद वाया चंडीगढ़ के रास्ते सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 8:20 बजे चलकर बस सायं 5:30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। पुरानी बसें भी वाया चंडीगढ़ के रास्ते चलती हैं।
प्राइवेट सर्विस को देखकर बढ़ाई बाल्वो सर्विस
पठानकोट डिपो के कर्मचारियों की माने तो पठानकोट शहर तीन राज्यों के यात्रियों को आपस में जोड़ता है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आते हैं जिन्हें पठानकोट रुकना ही पड़ता है। इसी बात को देखते पठानकोट से कई प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की और से एसी बस सर्विस को बढ़ाया जा रहा है जो लगातार सक्सेस हो रही है। पठानकोट डिपो की दो बाल्वो बसें ही चलती है, जबकि प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की चार बसें चलती है वह भी पूरी तरह से भरकर। रोडवेज अधिकारियों ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए हायर अथारिटी को पठानकोट से दिल्ली के बीच नई बाल्वो बस सर्विस बढ़ाने के लिए लिखा जिसे मान लिया गया।
बाल्वो बस की खूबियां
डिपो कर्मचारियों का कहना है कि बाल्वो बस अन्य बसों की तुलना काफी आरामदायक है। बस के अंदर लगी आरामदायक सीट को अपनी सुविधा अनुसार पुश करके बैठ सकते हैं। हरेक सीट पर मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट है। स्पीड ब्रेकर और गड्डों का यात्रियों को बिलकुल भी पता नहीं चलता, यात्रियों के मंनोरंजन को लेकर एलईडी का प्रबंध है। हरेक सीट पर लगी एलईडी लाइट को अपनी जरूरत के अनुसार जितनी रोशनी चाहिए ले सकता है।
व्यापार मंडल सहित शहरवासियो ने जताया आभार
पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो की ओर से बाल्वो बसों की बढ़ोतरी करने के फैसले का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल प्रधान चाचा वेद प्रकाश, महासचिव अमित नय्यर, ¨हदू सिख एकता क्लब के आजीवन प्रधान निर्मल ¨सह पप्पू, श्री शिरडी सेवा समिति के प्रधान मनमहेश बिल्ला, रेडीमेड गार्मेट्स यूनियन के पूर्व प्रधान मनमोहन काला ने कहा कि दिन भर व्यापारी अपना कामकाज निपटा कर सांय 7 बजे बाल्वो से चंडीगढ़ व दिल्ली जा सकते हैं। अगले दिन वह आराम से अपना कामकाज निपटा कर रात को 8 बजे दोबारा यही बस पकड़कर वापस आ सकते हैं।