पंजाब सरकार की कैबिनेट के फैसले

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक गांव मामून में पंजाब कांग्रेस महासचिव विनय महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र ¨सह की ओर से पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की सराहना की।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस के महासचिव विनय महाजन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में चुनाव मेनिफैस्टों की मांगो को लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर दिए हैं, जिसके कारण पंजाब की जनता में खुशी की लहर है।

इस मौके पर कुलवीर पठानिया,धर्मपाल घो, पुष्कर शर्मा, अशोक कुमार, कैलाश शर्मा, गुरदेव बाजवा, पूर्ण चंद, सुखदेव ¨सह, करनैल ¨सह, दर्शन डोगरा, अमरीक ¨सह, दिलावर ¨सह, मान ¨सह, विजय ¨सह आदि मौजूद थे।

1 thought on “पंजाब सरकार की कैबिनेट के फैसले”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *