पंजाब में आप के बढ़ते आधार से गठबंधन में बौखलाहट : रोहित स्याल

पठानकोट | आमआदमी पार्टी की ओर से गांव फतेहगढ़ में आप की चौपाल लगाई गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया इंचार्ज पार्षद रोहित स्याल ने कहा कि पंजाब में आप का बढ़ता आधार देख गठबंधन सरकार की बौखला गई है। पार्टी की छवि खराब करने और आप नेताओं को बदनाम करने के लिए पंजाब सरकार ने पुलिस का सहारा लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा और अकाली नेता आम लोगों पर झूठे पर्चे दर्ज करवाने के अलावा कर भी क्या सकते हैं। वहीं, पंजाब में कांग्रेस का जहाज डूबने की कगार पर है। फतेहगढ़ के लोगों ने चुनाव में आप का साथ देने की शपथ ली। इस मौके पर मैंबर पंचायत मोहन, बोध राज, दर्शन, राकेश, रिंकू, जोधा, बलदेव, अमन, गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।

SOURCE: goo.gl/I5vrtA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *