नया भारत संकल्प यात्रा का माधोपुर में होगा भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पठानकोट की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के सभी 9 मंडल अध्यक्ष व भाजयुमो मंडल महामंत्री शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है और आने वाले समय में युवा मोर्चा को पूरी तनदेही से कार्य करने की जरूरत है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि दिनाक 22 अगस्त को जलियांवाला बाग अमृतसर से शुरू होने वाली ‘नया भारत संकल्प यात्रा’ का पठानकोट के नजदीक माधोपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज शर्मा, भाजयुमो जिला सचिव सनी सरोच,पठानकोट के मंडल अध्यक्ष भंवरशील, सुजानपुर के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मामून के मंडल अध्यक्ष सुनील पठानीया, महामंत्री राजेश बिल्ला,धार के मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, भौआ मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह महामंत्री रमीत महाजन,घरोटा मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, नरोट जैमल सिंह के मंडल अध्यक्ष वरूण सैनी, तारागढ के मंडल महामंत्री रिंकु कुमार, रविन्द्र सैनी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *