पिछले विधानसभा चुनाव में भोआ से आम आदमी पार्टी की ओर से दी गई टिकट छीने जाने के बाद बसपा में चले गए डॉक्टर विनोद कुमार अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बीते मंगलवार शाम को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष तथा लोकसभा हलका गुरदासपुर से प्रत्याशी सुनील जाखड़ की नरोट जैमल ¨सह में हुई जनसभा में डॉक्टर विनोद कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की, जिसके बाद हलका विधायक जो¨गदर पाल और सुनील जाखड़ द्वारा डॉक्टर विनोद कुमार का कांग्रेस ने स्वागत किया।
बता दें कि डॉक्टर विनोद कुमार पहले कांग्रेस पार्टी में थे, जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन पार्टी द्वारा उन पर चुनाव प्रचार में असफल रहने का आरोप लगाते हुए टिकट वापस लेकर अन्य उम्मीदवार मैदान में उतारा गया।