डिफेंस रोड पर दो माह से निकल रहे सांप

माधोपुर-मामून डिफेंस रोड पर स्थित गांव हलेड़ मोड़ पर पिछले दो माह से दोपहर के समय सांप निकल रहा हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों की यहां भीड़ उमड़नी शुरू हो गई हैं। लोगों ने सांप को माथा टेकने के साथ-साथ पैसे भी चढ़ाने शुरू कर दिए हैं। वहीं डिफेंस रोड से गुजरने वाले वाहन चालक भी यह देखकर हैरान रह जाते हैं।

जानकारी देते हुए गांव निवासी अवतार ने बताया कि पिछले दो माह से लोग उक्त स्थान पर निकले वाले सांप को देखने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। इसी कड़ी के चलते रविवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही और कई लोगों द्वारा हलवा पूरी का प्रसाद भी बांटा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *