स्वीमिंगपूल हाल में डीसी पठानकोट अमित कुमार ने स्वास्थ्य परिवार भलाई विभाग पठानकोट के साथ बैठक की। इस दौरान डीसी ने कहा कि लोगों को डायरिया से जागरूक करने के लिए 11 जुलाई से 23 जुलाई तक मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत आशा वर्कर, आंगनबाड़ी नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से डोर टू डोर ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह जांच करे कि बच्चों के आधार कार्ड बने हैं अथवा नहीं। वहीं, जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए दी जा रही पोष्टिक आहार लोगों तक पहुंचाने को यकीनी बनाया जाए। वहीं, स्कूलों आंगनबाड़ी सेंटरों में पढ़ते बच्चों को स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए तथा हर महीने उनकी मेडिकल जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए। इस दौरान एसडीएम गुरजीत सिंह, एसडीएम अमित महाजन, डीटीओ जसवंत सिंह ढिल्लो, सिविल सर्जन डा नरेश कांसरा, जीएम इंद्रजीत सिंह चावला, एसएमओ डा भूपिंद्र सिंह अन्य अधिकारी पहुंचे।
बैठक के दौरान हिदायतें जारी करते जिलाधीश उपस्थित विभागीय अधिकारी।
SOURCE: goo.gl/cLGyA8
