वीवो टच लाइफ संस्था की ओर से सुजानपुर के मोहल्ला कश्मीरी स्थित भांड बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन प्रधान रश्मीत की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संस्था की ओर से 100 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र भेंट किए गए।
इस मौके पर प्रधान रश्मीत ने कहा कि उनकी संस्था 2010 से चल रही है। उनकी संस्था का उद्देश्य स्लम ऐरिया में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना है। उनको वस्त्र भोजन या अन्य किसी भी प्रकार की जरूरत हो उसे पूरा किया जाता है। इस मौके पर विशाल कुमार, शाजिया, वीनस, रोहित उपस्थित थे।