घरेलू गैस के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर में की गई 70 रुपये की वृद्धि के विरोध में वीरवार को शिवसेना बालठाकरे की आरे से सुजानपुर में पुनीत ¨सह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जिला देहाती प्रधान निरंजन ¨सह व चेयरमैन राममूर्ति शर्मा उपस्थित हुए।

इस मौके पर पुनीत ¨सह ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने घरेलू गैस के सिलेंडर का रेट बढ़ाकर देश की आम जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, तब से देश में महंगाई तेजी से बढ रही है।

इस सरकार की ओर से अपनी चहेती तेल कंपनियों को फायदा दिलाने के लिए पेट्रोल, डीजल व गैस के मूल्य में लगातार वृद्धि की जा रही है। इस सरकार को देश की आम जनता से कोई सरोकार नही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस जनता विरोधी फैसले को बिना देरी के वापस लेकर गैस सिलेंडर के मूल्य में बढ़ोतरी को वापिस ले। इस मौके पर सुखदेव राज, पप्पी शर्मा मनु महाजन, जनक राज, दिनेश महाजन, पारू, तिलक राज, मंगत राम, भोला नाथ, शशि भगत, विशू महाजन, सोनू कुमार, साहिल कुमार आदि उपस्थित थे।

1 thought on “घरेलू गैस के दाम”

  1. modi g k aane se sudhar to koi nai dekha mehngai ne lak jarur torh ta gareeb insan da not bandi ho gei mgr result koi nai aaya neta (polotition ) de paise black to white ho ge bina kise tax de ese lei kainde india hai sab chalda hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *