गंदे पानी की निकासी नहीं लोग परेशान

गांव नाजोचक्क में छह महीने से गंदे पानी की निकासी न होने से बाहरी मोहल्ले ने छप्पड़ का रूप धारण कर लिया है।

इस कारण लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वही ऋतु परिवर्तन के साथ बीमारी फैलने का भय बना हुआ हैं।

वहीं पंचायत का कहना हैं कि आचार संहिता के चलते कार्य प्रभावित हुआ था। जल्द इस समस्या का समाधान किया जायेगा।

मोहल्लावासी मंगला करण, कुलदीप लाल, अजय कुमार, सुरजीत कुमार, अशोक कुमार, मनोहर लाल, अशोक सलारिया आदि ने बताया कि गांव नाजोचक्क में गंदे पानी के निकास का कोई उचित प्रबंध नही है। इससे बाहरी मोहल्ले पपियाल व झलोआ आदि गांवो को मिलाते मार्ग ने छप्पड़ का रूप धारण किया हुआ है।

दयनीय हालात को देखते हुए अब लोगों में बढ़ते मक्खी, मच्छर से बीमारी इत्यादि फैलने का भय बना हुआ हैं।

वही पूरा दिन घरों में आती गंदी बदबू से लोगों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है। लोगों ने मांग करके जल्द समस्या के समाधान हेतु पग उठाने की मांग की हैं।

जल्द समस्या होगी दूर : सरपंच
उधर जब इस संबंध में सरपंच राम लाल से संपर्क किया तो उन्होने कहा कि पंचायत समस्या के समाधान हेतु लगी हुई है।

आचार संहिता होने के चलते कुछेक समय के लिए कार्य बंद हुआ था। अब पुन: इसके खत्म होते ही आरंभ कर दिया जाएगा। इससे सदैव के लिए लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *