पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पंजाब में आने से भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई हैं बिजली का संकट गहराने लगा है। दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
कोई भी चुनावी वादा जो मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने चुनावों के दौरान किया था, उसे पूरा नहीं किया। इस मौके अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जो¨गदर पाल बम्ब, अनुसूचित जाती मोर्चा के तारागढ़ के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, धार के मंडल अध्यक्ष रमेश लाल, पठानकोट मंडल के उपाध्यक्ष विनोद कुमार और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।