कच्चे कर्मी रेगुलर नहीं किए तो सड़कों पर उतरेगी आप: स्याल

नगरनिगम के सभी 426 कच्चे कर्मचारियों को 1 हफ्ते में पक्का किया जाए नहीं तो आप वर्कर सड़कों पर उतरेंगे।

यह बात आम आदमी पार्टी पार्षद मीडिया प्रभारी रोहित स्याल ने प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 1 महीने पहले सरकार को चेताया गया था कि पिछले 10-10 सालों से बतौर ठेके पर निगम में कार्यरत सभी पंप ऑपरेटर, सीवरमैन दफ्तर कर्मचरियों को रेगुलर किया जाए लेकिन इसके बारे कोई नोटिफिकेशन नहीं आया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कच्चे मुलाजिमों को पक्का करवाने के लिए संघर्ष करेंगी। इस मौके पर कैप्टन सुनील गुप्ता, बलदेव सिंह औलख, प्रदीप भारद्धाज, किरण देवी, अंकुर ब्रह्मी, विक्की लुथरा, राजन तुली, दानिश, रिंकू मंडी, भारत चौधरी, जीतो देवी, राहुल, राजू, जस्सी सेखों सहित आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

उधर, माधोपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक पंजाब यूथ महासचिव सिमरजीत कौर के नेतृत्व में हुई। इसमें आप की नीतियों के बारे में लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ-साथ सुजानपुर विस क्षेत्र में आप मजबूत हो रही है। इस मौके पर मनमोहन सिंह काहलो, रोहित मिंटा, पिंकी सिंह, बलविंदर जसरोटिया आदि मौजूद थे।

SOURCE: goo.gl/2XWv9h

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *