स्थानीय आदर्श भारतीय कालेज के भौतिक विज्ञान की एपीजे अब्दुल कलाम सभा की ओर से विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया। मेले के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत बढि़या सुन्दर और प्रभावशाली ढंग से किया।
इसमें मुख्य रूप से कॉलेज के ¨प्रसीपल डॉ. दिनेश शर्मा, प्रोफेसर कुलदीप गुप्ता, प्रोफेसर रवि रंजन, सुनीता गुप्ता बरिदर कौर, नेहा, प्रियंका और अन्य मौजूद थे। डॉ दिनेश शर्मा व कुलदीप गुप्ता ने अपने विशेष अंदाज से बच्चों का मार्गदर्शन किया।
