उपचुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता

जिला पठानकोट में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा हल्का सुजानपुर में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

ब्लॉक कांग्रेस प्रधान ओंकार ¨सह ने बताया कि इस बारे में चुनाव में पंजाब कांग्रेस सचिव अमित मंटू के नेतृत्व में हल्का सुजानपुर में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस चुनाव के लिए लामंबद करने के लिए गांव-गांव में कार्यकर्ताओं से बैठके की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से इस चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर घर में जाकर पंजाब सरकार की नीतियों व किए कार्यो के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार किसानों की कर्ज माफ करने जा रही है वहीं जो पेंशन योग्य लोग पेंशन से वंचित रह गए हैं, उनको जल्द पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच तरसेम लाल, सरदूल ¨सह, राकेश शर्मा, अतुल शर्मा, भरत ¨सह, विमल प्रसाद, गुरनाम ¨सह उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *