इंसान भक्ति का असली मकसद भूला

निरंकारी भवन सुजानपुर में रविवार को सुजानपुर प्रमुख जनक राज की अध्यक्षता में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से नेवी इंजी महात्मा सोहन लाल उपस्थित हुए। बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इसमें बाल संगत के बच्चों ने स्वच्छ भारत मुहिम, समर्पण संस्कार आदि विषयों पर चित्र बनाए गए। इस मौके पर महात्मा सोहन लाल ने कहा कि आज के युग में सभी इंसान भक्ति तो करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी समाज में नफरत का बोलबाला है।

इंसान भक्ति का असली मकसद भूल गया है। इसी कारण उनके मनों में वैर व ईष्र्या बनी हुई है। उन्होने कहा की संतों के संग से ही भक्ति के असली मकसद का पता चलता है। भक्ति का असली उद्देश्य प्रभू की प्राप्ति हैं। सभी इंसान एक की प्रभू की संतान हैं। इसलिए हम सभी को आपस में मिलकर प्यार व सद्भाव से रहना चाहिए।

इस मौके पर संतोख राज, शिक्षक सरदारी लाल, सहशिक्षक तिलक राज, उत्तम चंद, मंजू शर्मा, प्रेम, हरबंस, ओम प्रकाश, अमरजीत, शिव चरण, सुरिन्द्र कुमार, देस राज, सीडी लहौरिया, राहुल, यशपाल, डा. गरीब दास, नत्था ¨सह, सुरेश, पवन कुमार, दर्शना देवी, विष्णो देवी, आरती, नीलम रानी, वाल संगत इंचार्ज प्रवेश, दर्शना, डॉ. नरिन्द्र कुमार, दर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *