सेवा कमेटी मंदिर माता आशापूर्णी की ओर से सोमवार को प्रधान विनोद कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में मंदिर के प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर पुनीत जमवाल, विजय जमवाल, रोहित पुरी और सेवा कमेटी के सदस्यों ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहूति डाल कर विश्वशांति की कामना की। कंजक पूजन तुषार पुंज एवम् सूरज शर्मा ने किया। रात्रि 9 से 12 बजे तक माता की चैंकी का आयोजन किया गया।
चैकी उद्घाटन वैष्णों मल्होत्रा, केवल कृष्ण गुप्ता ने किया और ज्योतिपूजन तरलोक नंदा, रमन नंदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महासचिव कृष्ण गोपाल भंडारी, कशियर धर्म पाल उर्फ पप्पू, उप प्रधान विजय कुमार उर्फ फत्ता, रामपाल भंडारी, राजेश्वसर, आशीष मल्होत्रा, हरि मोहन बिट्टा, हर्ष कुमार शर्मा, अश्वनी बजाज, अशोक बजाज, गोपाल शर्मा, रमन हांडा, सुदर्शन कुमार, अभिनव, तरूण व अन्य उपस्थित थे।