जागरण संवाददाता, पठानकोट : आदित्य वाहिनी पठानकोट की ओर से शुरु किए गए गो सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को कामधेनु गोशाला में सदस्यों ने सातवां गो-सेवा अभियान चलाया। संस्था के महासचिव बृज राज के नेतृत्व में समूह सदस्यों ने सुबह सात से आठ बजे तक सफाई की। जबकि, संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र पठानियां विशेष रूप से उपस्थित हुए। अध्यक्ष रविन्द्र पठानियां ने कहा कि आदित्य वाहिनी द्वारा शहर के सभी मन्दिरों में सफाई सेवा और गोसेवा करने का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष शुभम आनन्द, कोषाध्यक्ष अभिनव जडियाल, सचिव सुशान्त सिक्का, अनीश आनंद, साहिल शर्मा, उमेश हंसराज, संजीव शर्मा, राहुल रिक्की, स्वर्ण ¨सह, सूरज, मरिदुल जडियाल, पंकज गुप्ता, शक्ति राज, तरुण वालिया आदि मौजूद थे।