आज होंगे लड़के-लड़कियों के वालीबॉल मुकाबले

जिला स्तरीय खेलों के ट्रायल व खेल मुकाबले के दूसरे दिन विद्या मंदिर स्कूल में जूडो अंडर 17 लड़के-लड़कियों के ट्रायल हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ट्रायल देकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया।

एईओ खेल न¨रद्र लाल ने बताया कि जूडो में लड़कों में विद्या मंदिर स्कूल से 40 किलोग्राम में अमित, 45 किलोग्राम में गौरव, 50 किलोग्राम में जतिन, 55 किलोग्राम वासु, 60 किलोग्राम में पियूष, 65 किलोग्राम में गुरप्रीत, लड़कियों में 36 किलोग्राम में चारू, 40 किलोग्राम में अनुराधिका, 44 किलोग्राम में आरती आर्य ग‌र्ल्ज स्कूल, 48 किलोग्राम अनीषा आर्य ग‌र्ल्ज स्कूल, 52 किलोग्राम रस¨वद्र विद्या मंदिर स्कूल, 56 किलोग्राम लखशिखा आर्य ग‌र्ल्ज स्कूल को चयनित किया गया।

उन्होंने बताया कि चार सितंबर को वालीबॉल (लड़के, लड़कियों)अंडर-14 के रेहमा इंटरनेशनल स्कूल, अंडर-17 के आइडीएसडी स्कूल, अंडर-19 सेंट थामस स्कूल में होंगे। 5 सितंबर को खो-खो अंडर-14,17,19 (लड़कों) के मुकाबले एंजल्स स्कूल व लड़कियों के मुकाबले एवलन ग‌र्ल्ज स्कूल में होंगे। इस मौके पर र¨वद्र कुमार, मदन लाल, शमां देवी, मोनिका देवी, विजयंत जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *