अभियान के बंद होते ही मार्केट पर फिर से पॉलीथिन का राज

पठानकोट ने अप्रैल 2016 में प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान शुरू किया था जिसके लिए नगर निगम की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. एनके ¨सह के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर शहर में प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री कर रहे दुकानदारों के चालान भी काटे गए थे।

उस समय अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में पॉलीथिन भी जब्त किया था। इस अभियान को शुरू करने से पहले नगर निगम की ओर से लोगों को पॉलीथिन के इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया था। इसके बावजूद दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने इसका इस्तेमाल करना बंद नहीं किया।

मजबूरन नगर निगम को पॉलीथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त रूख अपनाते हुए दुकानदारों के चालान काटने पड़े। इसके बाद अप्रैल 2016 से दिसम्बर 2016 तक लगातार अभियान के तहत दुकानदारों व रेहड़ी वालों पर निगम की कार्रवाई जारी रही।

इसके बाद जनवरी 2017 में विस चुनाव का समय नजदीक आते ही निगम का पॉलीथिन के खिलाफ जारी अभियान पूरी तरह से ठंडा पड़ गया।

इसी माह चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अधिकारी व कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हो गए और अभियान पूरी तरह से बंद हो गया। अभियान के बंद होने के बाद फिर से प्लास्टिक लिफाफों ने शहर में दस्तक देना शुरू कर दी है। दुकानदारों व रेहड़ी चालकों ने निगम की परवाह किए बिना धड़ल्ले से पॉलीथिन बैग की बिक्री व इस्तेमाल शुरू कर दिया।

शहर की लगभग सभी दुकानों व रेहड़ियों पर निगम अधिकारियों की परवाह किए बगैर सरेआम लोगों को पॉलीथिन में खाद्य सामग्री बेची जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *