पठानकोट के विधायक अमित विज ग्रोथ सेंटर में उद्योग लगाने को लेकर गंभीर हैं, यह बात समाज सेवक जसवंत ठाकुर ने आज ग्रोथ सेंटर के दौरे के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विधायक अमित विज ने रात दिन मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र ¨सह से मिलकर पठानकोट ग्रोथ सेंटर में उद्योग लगाने पर चर्चा की, उससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर हैं।
उन्होंने पठानकोट के विधायक अमित विज, भोआ के विधायक जो¨गद्र पाल एवं सुजानपुर के कांग्रेसी नेता ठाकुर अमित ¨सह मंटू से अपील करते हुए कहा कि सभी संयुक्त रुप में प्रयास कर ग्रोथ सेंटर में उद्योग लगाने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस मौके पर उनके साथ कुल¨वद्र ¨सह भी मौजूद थे।
