लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की

कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सुजानपुर में विधायक जोगिन्द्र पाल व पंजाब कांग्रेस सचिव अमित मंटू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों संबंधी रूपरेखा तय की गई।

इस मौके पर विधायक जोगिन्द्र पाल, पंजाब कांग्रेस सचिव अमित मंटू व अन्य पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि विधानसभा चुनाव में सुजानपुर, भोआ, पठानकोट सहित पंजाब के अन्य जगहों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ कर पार्टी उम्मीदवार को हराने वाले बागी नेताओं को कांग्रेस पार्टी में एंट्री किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जाएगी।

उन्होने कहा कि पार्टी की बैठकों में सभी कार्यकर्ताओं की ओर से यह मांग रखी गई हैं, कि पार्टी का विरोध करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पार्टी को वर्करों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस उपचुनाव के लिए पूरी तरह से मेहनत करे तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाएं। इस मौके पर सरंपच मुनीष बजाज, सरपंच तरसेम लाल, यूथ नेता राजेन्द्र पाल ¨सह गौसांइपुर, गुरनाम ¨सह, ¨प्रसिपल त्रिभुवन ¨सह, सरदूल ¨सह, विमल प्रसाद, अश्विनी कुमार, ठाकुर कर्ण ¨सह आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *