मिनिस्ट्रयलकर्मचारी यूनियन की ओर से जिला प्रधान गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें स्टाफ की ओर से विभिन्न प्रजातियों के लगभग 20 पौधे रोपित किए। इस मौके पर गुरनाम सिंह पौधों की महत्वत्ता बहुत अधिक है तथा इनके बिना हमारा जीवन कुछ भी नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जहां उनकी और से कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य जारी है। वहीं, पर सामाजिक कार्यों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रण लिया कि वह अपने जन्मदिवस, शादी दिवस अन्य प्रसन्नता के कार्यक्रम पर एक पौधे का रोपण कर उसकी पूरी सुरक्षा भी करेंगे।
इस अवसर पर अशोक महाजन, सुरिंद्र कटोच, कुलदीप सिंह, योगेश्वर सलारिया, अशोक कुमार, अरुण कुमार, प्रवीण निशांत, बिशन सिंह, यादव सिंह, बलदेव सिंह, अश्वनी सैनी राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
SOURCE: goo.gl/CDyr7p