रणजीत सागर बांध परियोजना पर कार्यरत एससी-बीसी कर्मचारी फेडरेशन जिला पठानकोट की एक बैठक जिला अध्यक्ष लख¨वदर ¨सह की अध्यक्षता में शाहपुरकंडी टाउन शिप के श्री रविदास मंदिर में हुई।
लख¨वदर ¨सह ने बताया कि पंजाब सरकार अपने चुनावी मेनिफेस्टो से अब मुकर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अपने मेनिफैस्टों में पंजाब सरकार ने 10 अक्टूबर 2014 की एससी-बीसी कर्मचारियों के खिलाफ फैसले को वापस लेने का वायदा किया था, जो अब सरकार अपने वायदे मुताबिक उसे वापस नही ले रही। इस मौके पर उन्होने मुख्य मंत्री से मांग की हैं कि इन वर्ग कि मुख्य मांगों को लागू करने की मंजूरी दी जाये।
इस मौके पर सोहन लाल, रवि कुमार, यशपाल, विजय कुमार, मदन लाल, योग राज, गरीब दास, अश्विनी कुमार, बीर दास, पुरुषोत्तम लाल, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
