हल्का भौआ विधायक जोगिंद्रपाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर गांव फतांचक्क के भाजपा सरपंच देसराज ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। इस अवसर पर विधायक जोगिंद्र पाल की ओर से देसराज को हार पहना कर कांग्रेस में शामिल किया।
इस अवसर पर जोगिंद्रपाल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भारी संख्या में भाजपा के वर्कर व सरपंच भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेस में शामिल होना चाहता है उनका पूरा आदर सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर पी.पी.सी.सी सचिव सुरेंद्र महाजन, सचिव रविंद्र शर्मा, यशपाल वर्मा, यूथ नेता सुमीत शर्मा, डा. बलदेव शर्मा, सरपंच प्रभात सिंह, ओंकार चंद, बोधराज, परस सिंह इत्यादि उपस्थित थे।