भगोड़ा काबू

बिना तालाक दूसरी शादी करने वाले भगोड़े को मंगलवार को पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार किया। पीओ स्टाफ के इंचार्ज सु¨रद्र ¨सह ने बताया कि पहली पत्नी से बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति जिसे कोर्ट ने भगोड़ा करार दिया था को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विकास मेहता निवासी आधुनिक विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि विकास की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाना मामून में मामला दर्ज करवाया था, लेकिन कोर्ट में आरोपी हाजिर नहीं हुआ जिसके बाद से आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस धड़पकड़ कर रही थी।

उन्होंने बताया कि आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में नाम बदल कर अलग-अलग जगहों पर रह रहा है। इसी पर आज पुलिस ने आरोपी को दबिश कर काबू कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *