किसी के घरेलू मसलों को ढाल बनाकर कांग्रेस पूरी बदले की भावना से काम कर रही है जिसकी जीती जागती मिसाल कारपोरेटर वीनू के पति दविन्द्र उर्फ बंटी पर राजनीतिक दबाव के चलते पर्चा दर्ज करवाया गया। लेकिन, भाजपा इस मसले पर बिलकुल भी चुप बैठने वाली नहीं हैं। यह बात पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने रविवार को स्थानीय राजकरनी महाजन हाल में समूह मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित मी¨टग के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बंटी पर दर्ज हुए पर्चे को वह हर हाल में वापिस करवाएंगे और कांग्रेस की धक्केशाही के खिलाफ मोर्चा बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के तहत सुबह दस बजे पार्टी कार्यकर्ता सुबह दस बजे पहले डाकखाना चौक में इकट्ठा होंगे और इसके बाद जुलुस के रुप में सलारिया चौक में पुलिस व सरकार के खिलाफ साथियों सहित धरने पर बैठेंगे। रोष धरने में उनके साथ भाजपा की समूची लीडरशिप व सभी मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होने कहा कि अपने किसी भी कार्यकर्ता पर पर्चा दर्ज नहीं होने देंगे और पुलिस ने जो भी पर्चा दर्ज करना है वह उन पर दर्ज करे। इस मौके पर मेयर अनिल वासुदेवा, मंडल प्रधान रोहित पुरी, कारपोरेटर विजय काटल, पूर्व पार्षद जोगिन्द्रशील सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
