गांव लाहड़ीमहंता में स्थित कांग्रेस कार्यालय में युनाइटेड फ्रंट आफ एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रधान कर्नल सुनीत ¨सह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से हलका विधायक जोगिन्द्र पाल उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की ओर से हलका भोआ में आ रही प्रशासनिक व पंचायत स्तर पर स्थानीय समस्याएं हलका विधायक के ध्यान में लाई गई। कर्नल सुनीत ¨सह पठानिया ने बताया कि हलका भोआ के अधीन आते पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का पंचायत स्तर से लेकर हर एक प्रशासनिक दफ्तर में मान सम्मान होना चाहिए, वहीं उनकी दिक्कतों का निपटारा भी समय पर होना चाहिए। हलका विधायक जोगिन्द्र पाल ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह युनाईटड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन वैलफेयर सोसायटी का चुनावों में की गई मद्द का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि भोआ हलके के अधीन आते सभी पूर्व सैनिकों को सरकारी कार्यलयों व गांव में पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर सुबेदार मेजर कुलवंत ¨सह, कैप्टन बलदेव ¨सह, कैप्टन चैन ¨सह, दविन्द्र ¨सह, सुबेदार अशोक कुमार, र्स्वण कुमार, सुरेश कुमार, तिलक राज, सुबेदार ज्ञान चंद, सुबेदार मेजर बहादुर ¨सह, सुबेदार अजीत पाल, मेजर अशोक कुमार, सुबेदार बलदेव ¨सह, ले. राममूर्ति आदि उपस्थित थे।