सुजानपुर पुलिस ने म्यांमार के रहने वाले विदेशी नागरिक को गलत नाम व पता देकर पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सुजानपुर के थाना प्रभारी हरिकृष्ण ¨सह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक विदेशी अपना नाम लला खान पुत्र अब्दुल खान निवासी माधोपुर बताकर रह रहा है। वह एक विदेशी नागरिक हैं।
लला खान को वर्ष 2008 में अपने परिवार सहित झब्बाल तरनतारन में भारत-पाक सीमा क्रॉस करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में वह 2013 में सजा काटकर रिहा हुआ, लेकिन देश से बाहर जाने के बजाय माधोपुर कैंट स्थित एक सूबेदार के घर पर किराये पर रहने लगा। उक्त मकान में रहने के दौरान उसने अपना नाम बदल कर पासपोर्ट व आधार कार्ड भी बनवा लिया है।
पुलिस ने उसे डिफेंस रोड स्थित टी प्वांइट से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम सैदुल अमीन पुत्र सोना निवासी कुआर बिल जिला आइकव, म्यांमार बताया। फिलहाल, उसे गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
