बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मिशन पठानकोट की ओर से सोमवार को शिमला पहाड़ी में बैठक आयोजित हुई। मिशन के अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मिशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जिसमें उत्तर प्रदेश की जिला सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में पूरी दलित बस्ती को पेट्रोल चढ़कर आग के हवाले करके पर रोष व्यक्त किया गया जिसमें यूपी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मिशन के अधिकारियों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाया जाए वहीं दोषियों के खिलाफ बनती सख्त कार्यवाई की जाए।
इस मौके पर चेयरमैन तिलकराज, संयोजक प्रेम मंजोत्रा, सूबेदार रामलाल, सुरेश कुमार, सोमराज, ¨प्रसिपल गुरदीप ¨सह, मनोहर लाल, व¨रदर पाल, शिवदयाल, अनिल कुमार, राजेश कुमार, किशन फौजी, गुरुवचन लाल, कर्म चंद, करनैल चंद, तरसेम लाल, बलदेव राज, किशन चंद, जबरू राम, श्यामलाल ,पृथ्वीराज आदि मौजूद थे।
