पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फैडरेशन का बैठक जीटीयू के प्रधान सतपाल वर्मा की अध्यक्षता में मलिकपुर में हुई। इस मौके पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
सतपाल वर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही हैं तथा अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदों से दूर भाग रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो राज्यभर में पंजाब सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा।
इस मौके पर बोध राज, मनोहर लाल, सतीश शर्मा, नरिन्द्र कुमार, रमेश कुमार, पुरुषोतम ¨सह, देस राज, महिन्द्र पाल, पवन कुमार, गौरव प्रसाद, नीरज सैनी, अश्विनी कुमार, राजीव कुमार, अश्विनी शर्मा, जगतार, गोपाल चंद आदि उपस्थित थे।
