आम आदमी पार्टी ने की बैठक

आमआदमी पार्टी की बैठक एक्ससर्विस विंग के प्रदेश प्रधान कर्नल अशोक डोगरा के नेतृत्व में हुई। इसमें लोगों को पार्टी की नीतियों संबंधी प्रेरित किया गया। कर्नल डोगरा ने कहा कि पार्टी की ओर से डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत उनकी ओर से तीन दिनों से ढागू चौक, एमां चांगा, दौलतपुर पंजूपुरा में बैठकें की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरुक किया गया है। उन्होंने कहा कि पठानकोट के साथ लगते गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुए। कांग्रेस अकाली भाजपा पार्टी ने प्रदेश के लोगों को हमेशा वोट बैँक के प्रयोग किया है। जबकि उनके उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। चुनावों के दौरान इन दोनों पार्टियों की ओर से लोगों से बहुत वादे किए जाते है, लेकिन चुनाव जीतते ही वादे भूल जाते हैं। प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों से दुखी हो चुकी है तथा लोग प्रदेश में अब बदलाव देखना चाहती है।

SOURCE: goo.gl/QoEVVx

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *