Pathankot City



थम जाएंगे बसों के पहिए, प्रभावित होगी सर्विस

Local News and Events

wheels-of-buses-will-stop-service

नियमित किए जाने की मांग को लेकर पनबस कर्मी 11 से 13 मार्च तक चक्का जाम करेंगे। ऐसे में डिपो से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी हो सकती है। क्योंकि रोडवेज डिपो के पास नियमित कर्मचारी काफी कम हैं। स्थानीय प्रबंधन रोज चलने वाले 85 रूट में से बड़ी मुश्किल से 10-12 रूट ही चला पाएंगे। पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन के प्रधान सुखविद्र सिंह व महासचिव कमल ज्योति ने कहा कि वह 11 वर्षों से विभाग में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे हैं। पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार ने यहां उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने भी चार वर्ष पहले उनसे वायदा किया था कि अगर सत्ता में आए तो उन्हें पहल के आधार पर रोडवेज में पक्का किया जाएगा। दुख की बात है कि चार साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। अगर सरकार ने बजट में उन्हें पक्का करने की बात का वादा पूरा न किया तो 11 से 13 मार्च तक हड़ताल करने की जो बात हुई है वह हर हाल में पूरी होगी। इसके तहत 11 मार्च को प्रदेश के समूह डिपो में कार्य करने वाले पनबस कर्मी पूरी तरह से चक्का जाम करेंगे। 12 को पटियाला में प्रदर्शन होगी ओर 13 को भी पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। उधर, पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर सरदार दर्शन सिंह गिल ने कहा कि हड़ताल की जानकारी सरकार व हायर अथारिटी के ध्यान में है। पनबस कर्मी अगर हड़ताल करते हैं तो रोडवेज स्टाफ के साथ जितने अधिक से अधिक रूट होंगे चलाया जाएगा। उम्मीद है कि सरकार और पनबस कर्मियों के बीच होने वाली वार्ता के सार्थक परिणाम आएंगे।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)