Pathankot City
राष्ट्रीय चेतना परिषद की ओर से शिमला पहाड़ी पर स्थित शिवाला मंदिर में महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में वीरवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक महाजन ने की। इस मौके पर सर्वप्रथम सुबह पूजा की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रेस सचिव भारत महाजन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ये धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर अश्वनी बजाज गप्पा, रमन हांडा, अजय कोहली, सुनील कुमार गोगी,बिट्टू भंडारी, राजीव सेठ, विनोद महाजन, अशोक रैना,रवि सहदेव, जौली के अतिरिक्त अन्य भी उपस्थित थे।
Copyright © 2023 About Pathankot | Website by RankSmartz ()