Pathankot City



व्यापारियों के लिए चलाई

व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाएं की जानकारी दी

व्यापारियों के लिए चलाई

पठानकोट इलेक्ट्रिक डीलर एसोसिएशन की ओर से प्रधान नरेंद्र वालिया की अध्यक्षता में वार्षिक डायरी विमोचन कार्यक्रम व्यापार मंडल के पंजाब सचिव सुनील महाजन की देखरेख किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पैनासोनिक कंपनी से नार्थ हेड उधम ¨सह मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी तथा व्यापार मंडल के प्रधान व समाज सेवक भारत महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस मौके पर प्रधान नरेंद्र वालिया ने उपस्थित सदस्यों को एसो. द्वारा वर्ष भरे किए गए कार्यो को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एसो. सदस्यों के समक्ष आती समस्याओं को तो दूर करती ही है। प्रदेश सचिव सुनील महाजन ने मंच संचालन करते हुए वार्षिक डायरी के बारे में बताया तथा कहा कि एसो. के डायरी चेयरमैन विजय राना और दूसरे सदस्यों की मेहनत से यह वार्षिक डायरी तैयार हुई है। मौके पर एलआर सोढी और भारत महाजन ने अपने विचार रखते हुए व्यापारियों के हित लिए विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाएं की जानकारी दी, वहीं कहा कि 4 फरवरी को हो रहे चुनाव में अपना वोट अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि एक अच्छे और मजबूत लोकतंत्र की नींव यह वोट और इस वो¨टग प्रक्रिया में अवश्य ही नहीं जरूर भाग लेना चाहिए।

अंत में यहां डायरी का विमोचन किया गया, वहीं मुख्यातिथि उधम ¨सह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर आरसी शर्मा, सतीशगोयल, वरिंद्र, अजय कुंद्रा, संजीव कुमार, आशिष गर्ग, समीर गुप्ता, सुरेश, वरिष्ठ सदस्य सुरेश बेरी, रामपाल भंडारी, व्यापार मंडल से चेयरमैन राजेश शर्मा, महासचिव अमित नैयर, कैशियर कुलदीप ¨सह, पीआरओ विकास विग, समिति मार्केट के प्रधान मनू महाजन, अनिल शर्मा, जोगिन्द्र ¨सह, उपेन्द्र ¨सह, राजीव महाजन, सुरेश सलगोत्रा, अशोक ओवराए, उमेश हंसराज, सतीश वडैहरा, अतुल महाजन, गौरव महाजन, अनिल पठानिया, पवन, गौरव महाजन, दिनेश खोशला, दलबीर ¨सह, पुनीत अग्रवाल, राकेश शर्मा, विशाल लुथरा, जुगल किशोर के अतिरिक्त अन्यग गण्मान्य भी थे।
SOURCE: goo.gl/dqFWL5



0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)