Pathankot City



लायंस क्लब सुजानपुर हरमन ने लगाए 10 पौधे

पर्यावरण सरंक्षण के लिए लायंस क्लब सुजानपुर हरमन ने लगाए 10 पौधे

पर्यावरण सरंक्षण के लिए लायंस क्लब सुजानपुर हरमन ने लगाए 10 पौधे

लांयस क्लब सुजानपुर हरमन की ओर से पर्यावरण सरंक्षण के लिए चलाई गई मुहिम के तहत अध्यक्ष इंजी. अजय महाजन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विशेष रूप से लायंस क्लब के रिजन चेयरमैन राजीव महाजन व कौंसिल अध्यक्ष रूप लाल उपस्थित हुए।

इस मौके पर क्लब के सदस्यों की ओर से नीम के 10 पौधे लगाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष इंजीनियर अजय महाजन ने कहा कि क्लब की ओर से अपने पर्यावरण सरंक्षण प्रोजैक्ट के तहत पठानकोट-सुजानपुर रोड को अडॉप्ट किया गया है।

इस रोड के किनारे-किनारे यहां पर भी खाली जगह है वहां पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धरती के पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त तभी किया जा सकता है जब इस में सभी लोग अपना योगदान दें।

पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। पेड़ों के कटान को रोका जाए। वनों का सरंक्षण किया जाए तथा वनों के क्षेत्रफल को बढ़ाया जाए।

पृथवी पर जंगलों के कम हो रहे क्षेत्रफल व बढ़ रहे उद्योगिक प्रदूषण के कारण पर्यावरण गर्म हो रहा है जिससे गलेशीयरों की वर्फ तेजी से पिघल रही है। समुन्द्र का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं ऋतुचक्र के परिवर्तन होने के कारण धरती की उत्पादन क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से आज जो 10 पौधे लगाए गए हैं। उनके साथ लोहे के ट्री-गार्ड भी लगाए गए हैं ताकि इन पौधों को पशू नुकसान न पहुंचा सकें व इनका सही विकास हो। उन्होंने कहा कि इन पौधों के विकसित होने तक सदस्यों की ओर से पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर सरेश भगत, एस.पी. सहगल, रतन शर्मा, नरेश शर्मा, सतीश महाजन, विनय महाजन, सतीश शर्मा, इंजीनियर अमित भूरी, कमल डोगरा, जे.एस. पठानिया, सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)