Pathankot City



यूथ अकाली दल की बैठक में राजिन्द्र सिंह बने शिअद वर्किंग कमेटी पंजाब के सदस्य

यूथअकाली दल पठानकोट की विशेष बैठक जिला प्रधान प्रदीप सिंह गुन्ना की अध्यक्षता में शाहपुर रोड पठानकोट में हुई। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान प्रदीप ङ्क्षसह गुन्ना ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब प्रधान किसान विंग अकाली दल जत्थेदार सेवा ङ्क्षसह सेखवां की ओर से पठानकोट के सरगर्म अकाली वर्कर रजिन्द्र सिंह माहीचक्क को किसान ङ्क्षवग की वर्किंग कमेटी पंजाब का सदस्य और मनजीत सिंह झेला को किसान विंग का महासचिव पंजाब नियुक्त किया गया और मुंह मीठा करा कर नवनियुक्त आगूओं को शुभकामनाएं दी गईं।

जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने यूथ अकाली दल पठानकोट के जिला प्रधान प्रदीप सिंह गुन्ना, रजिन्द्र सिंह माहीचक्क मनजीत सिंह झेला के सिरोपा देकर समानित किया। नवनियुक्त नेताओं ने अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहंचा के पार्टी को मजबूती देने किसानों के हितों के लिए शुरू की योजनाओं को गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान प्रदीप ङ्क्षसह गुन्ना ने बताया कि यूथ अकाली दल किसान विंग आगामी चुनावों में अहम रोल निभाएंगे। इस अवसर पर सुखपाल सिंह भगवनासर, रजिन्द्र सिंह बैंस, गुरमति सिंह अखवाडा, गगनदीप सिंह, अमरीक सिंह भोआ, लखबीर सिंह लाडी, मंगल सिंह, भगवंत सिंह, अमरदीप सिंह, सुखचैन सिंह, सर्वजीत सिंह साबा, हरविन्द्र सिंह संधू, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह के अतिरिक्त अन्य अकाली नेता वर्कर भी उपस्थित थे।

पठानकोट में करवाई बैठक में उपस्थित शिअद पदाधिकारी।

SOURCE: goo.gl/bQwPxt


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)