Pathankot City



महिलाओं ने बछ दुआ पर की पूजा-अर्चना

बछ दुआ पर की पूजा-अर्चना

महिलाओं ने बछ दुआ पर की पूजा-अर्चना

मामून स्थित शिव मंदिर तालाब आज आस्था का केन्द्र बना रहा। दिन भर क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में तालाब स्थल पर पहुंची तथा अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए रखे बछ दुआ व्रत पर पूजा अर्चना की।

तालाब स्थल पर पूजा अर्चना के लिये पहुंची महिला पूनम शर्मा, चांदनी, मोहिनी, वंदना, शीतल, त्रिशला, सुरेखा, पावत्रि शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से तालाब जंगल का रूप धारण कर चुका था।

भारत विकास परिषद ने मामून ग्रामीणों तथा विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं को साथ लेकर एक वर्ष के भीतर ही इस तालाब को नया प्रारूप दे दिया है। योगराज शास्त्री ने बताया कि वंश की दुआ व वृद्धि केलिए महिलाओं की ओर से यह व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाए विशेष पूजा करती है तथा नहरों में फल, गाय बछड़े के प्रतीकों, फूल व पैसे, रोट को प्रवाहित करती है।

सुजानपुर में बछ दुआ का त्योहार आज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह से ही महिलाओं ने कुओं, तालाबों, नहरों के किनारे पर वंश दुआ के लिए विशेष पूजन किया। आज पुल अपरवारी दोआब नहर के पुल नंबर चार व पांच, अजीजपुर खदावर, शाहपुरी गेट में व्यास ¨लक नहर के किनारे पूजन करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर राजरानी, प्रेम, किरण, शशि, सरोज, अनिता, कमला, मोना, सविता, सत्या, राज कुमारी, सृष्टा, नीलम, दर्शना, प्रियंका आदि उपस्थित थे।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)