Pathankot City



पुलिस भर्ती के लिए कैंडीडेट्स ने रिहर्सल शुरू की

27जुलाई से शुरू हो रही पंजाब पुलिस के जवानों की भर्ती के लिए जिला पुलिस पठानकोट ने शाहपुरकंडी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भर्ती केंद्र बनाया है। पुलिस के उच्च अधिकारी भर्ती सिस्टम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए मुस्तैदी से जुटे हुए है। इसके तहत एसपी हैड क्वार्टर गुरलीन सिंह की ओर से मैदान में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल में पुलिस स्टेशन शाहपुरकंडी, तारागढ़, धार कलां, कानवां, सुजानपुर, मामून और अन्य स्टेशनों से थानाध्यक्ष पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। एसपी गुरलीन सिंह ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में अभी से ही टीमों का गठन किया गया है और उनको भर्ती सिस्टम के प्रति अवेयर किया गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों के पहले डोप टेस्ट, दौड़, लांग जंप, हाई जंप और अन्य टेस्ट होंगे। मापदंडों के अनुसार ही प्रक्रिया पूरी होगी।

अधिकारियों ने बताया कि जो लोग इन टेस्टों मे सफल होंगे उनको आगे के टेस्ट में भेजा जाएगा। एक ग्रुप में 20 उम्मीदवारों का टेस्ट होगा और पूरे दिन में 600 कैंडीडेट्स का ही टेस्ट हो सकेगा। भर्ती प्रक्रिया लगभग 20 दिन तक चल सकती है। पुलिस अधिकारियों की ओर से स्कूल परिसर में बनाए हुए विभिन्न कैंपों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों सहित जवानों की ड्यूटियां लगाई गई। मार्शल टीम का गठन भी किया गया, जोकि भर्ती के दौरान चौकसी से काम करेंगे। गौर हो कि पूरे पंजाब में लगभग 7400 कांस्टेबलों की भर्ती होगी। इसके लिए जिला पठानकोट में लगभग 200 पुलिस जवानों को भर्ती करने का लक्ष्य है। पठानकोट के केंद्र के लिए 9500 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। इस मौके पर डीएसपी ग्रामीण रणजीत सिंह, डीएसपी गुरप्रीत सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह रूबी, राजेंद्र मन्हास, परमवीर सैनी, विपन कुमार, सतीश चंद्र, सुखविंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, गुरदीप सिंह मौजूद थे।

शाहपुरकंडी में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के लिए जायजा लेते हुए एसपी गुरलीन सिंह और रिहर्सल के दौरान रेस लगाते हुए युवा।

SOURCE: goo.gl/daekND


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)