Pathankot City



आवारा आतंक के खिलाफ दैनिक जागरण को मिला व्यापारियों का साथ

आवारा आतंक के खिलाफ दैनिक जागरण को मिला व्यापारियों का साथ

आवारा आतंक के खिलाफ दैनिक जागरण को मिला व्यापारियों का साथ

दैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए अभियान आवारा आतंक को अब शहर के व्यापारियों का भी समर्थन मिलने लगा है। इसके तहत मेन बाजार के व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार मंडल पठानकोट के चेयरमैन भारत महाजन व मेन बाजार एसोसिएशन के चेयरमैन कमल शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि दिन प्रतिदिन लोग सांडों का शिकार हो रहे हैं। परंतु जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे, मर रहे लोगों व घायलों का तमाशा देख रहा है। व्यापार मंडल पठानकोट के चेयरमैन भारत महाजन, मेन बाजार यूनियन के चेयरमैन कमल शर्मा, मुख्य सलाहकार रमेश अरोड़ा, नवीन कुमार, मनु शर्मा, साहिल महाजन, धर्मवीर चोपड़ा, बॉबी गुलाटी, संजीव कुमार, रोहित वडैहरा, अतुल महाजन, रवि महाजन, श्याम लाल, राहुल, अविनाश कुमार, जोगेंद्र कुमार, रोहित महाजन, राजीव सेठ, रमन हांडा ने कहा कि प्रशासन द्वारा कैटल पौंड बनाया हुआ है। उसमें आवारा पशुओं की हालत इतनी बदत्तर है कि उन्हें सही ढंग से चारा भी नसीब नही हो पा रहा है। दूसरा यदि शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को उठाने का ठेका दिया गया है तो फिर उक्त ठेकेदार से काम क्यों नहीं लिया जा रहा। इन सभी बातों का शहर का व्यापारी जवाब मांग रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पठानकोट अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकता। अधिकारियों द्वारा मात्र खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ने से काम नहीं चलेगा।

व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम पठानकोट को एक बात समझ आ जानी चाहिए कि जो लोग आवारा सांडों के कारण मौत का शिकार हो रहे है, नित्य प्रतिदिन लोग घायल हो रहे हैं वह कोई बाहर से नहीं है। वह सभी हमारे ही परिवारों से संबंध रखते है। इस लिए यदि प्रशासन ने जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नहीं छोड़ा तो फिर हम मजबूर होंगे, घायल लोगों की सहायता व निगम से उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए यदि माननीय कोर्ट में भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।

शहर के व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर नगर निगम पठानकोट द्वारा आवारा सांडों व गाय से सड़कों को खाली नहीं किया गया तो फिर जिला पठानकोट का व्यापार मंडल एक मंच पर होकर, जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


0 Comments


    Copyright © 2024 About Pathankot | Website by RankSmartz (open link)